लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने शनिवार को अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत द्वारा विवादित जमीन पर अपना दावा खारिज होने का उन्हें कोई मलाल नहीं है।
रिजवी ने यहां एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। यह उन लोगों की जीत है जिन्होंने भगवान राम का मंदिर बनाने के लिये कानूनी लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि विवादित स्थल पर शिया वक्फ बोर्ड का दावा खारिज होना कोई बड़ी बात नहीं है। बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय में यही कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिये। न्यायालय का यह निर्णय शिया वक्फ बोर्ड की जीत है। हम इसके लिये पूरे देश को बधाई देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



