उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे की वजह की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। स्वतंत्र देव सिंह ने हाल ही में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।
स्वतंत्र देव सिंह के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी सदन के नेता बनने की दौड़ में हैं। शर्मा को प्रदेश में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने पर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था पर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी योगी सरकार, खेल नीति के अनुसार मिलेगी नौकरी
स्वतंत्र देव सिंह ने 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया था। विधान परिषद के नेता और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बावजूद वह फिलहाल प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं। ।


Download Android App
Download iOS App



