प्रयागराज : छात्राओं से छेड़खानी करने से टोकने पर छात्रों ने शिक्षक को पीटा, वीडियो वायरल

Summary :

कॉलेज में हेल्थ चेकअप का कार्यक्रम किया जा रहा था और वहां लड़कियां भी आई थी। इस बीच कुछ लड़के लड़कियों के साथ बदतमीजी करने लगे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्रों द्वारा शिक्षक को पीटे जाने का मामला सामने आया है। मामला सोरांव इलाके के आदर्श जनता इंटर कॉलेज का है। जहां छेड़खानी से रोकने कॉलेज के छात्रों ने शिक्षक की जमकर धुनाई की। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र शिक्षक को लाठी डंडों से पीट रहे है। 
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में हेल्थ चेकअप का कार्यक्रम किया जा रहा था और वहां लड़कियां भी आई थी। इस बीच कुछ लड़के लड़कियों के साथ बदतमीजी करने लगे। शिक्षक ने लड़कियों के साथ बदसलूकी करने पर छात्रों को डांटा था। इसके बाद छात्रों का एक समूह और उनके परिजन बैट-बल्ले लेकर कॉलेज पहुंच गए। 


इसके बाद शिक्षक को कमरे से बाहर निकाला गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। खिड़कियां तोड़ डाली। एसपी एनके सिंह ने बताया, ‘स्कूल में एक स्वास्थ्य शिविर चल रहा था। जानबूझकर या अनजाने में कुछ लड़के, लड़कियों पर गिर गए। एक टीचर ने दखल लिया और उन्हें डांटा। इसके बाद, लड़के अपने अभिभावकों को बुला लाए और स्कूल में तोड़फोड़ की और टीचर को पीटा। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।’

Desk Team