अंदरूनी कलह से पार पाना कांग्रेस के लिये अहम चुनौती

Summary :

राय शुमारी के लिये मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आये हुये थे कि उनके सामने कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी शुरु कर दी।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी जड़ को तलाशने में जुटी कांग्रेस को विरोधी दलों से बढत बनाने के साथ ही अपने घर की अंदरूनी कलह से भी पार पाना होगा। देवरिया में इसका एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस सचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिन नायक कार्यकर्ताओं की राय शुमारी के लिये मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आये हुये थे कि उनके सामने कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी शुरु कर दी।

समर्थक अखिलेश प्रताप टिकट देने की मांग कर रहे थे। अखिलेश समर्थकों के नारेबाजी करते देख कांग्रेस के देवरिया संसदीय क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी नियात्र अहमद के समर्थक भी जवाब में नारेबाजी करने लगे और एक दूसरे के सामने आ गये। मामला गर्म होता देख कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

Desk Team