उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर में एक नर्सिंग की छात्रा पर बंदूक के दम पर बदमाश ने शादी करने और धर्मांतरण का दबाव बनाया। बदमाश के चंगुल से छूटकर भागी छात्रा ने घर जाकर परिजनों को बताया हुए छात्रा के परिजनों ने उस बदमाश के घर इस बात शिकायत की। इस पर बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ छात्रा के घर जा पहुंचा और बंदूक दिखा कर छात्रा को जान से मार देने की धमकी दी। इस पूरे मामले से डिप्रेशन में आई छात्रा ने थाने में चीख-चीख कर कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने फिलहाल 3 बदमाशों के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कर लिया।
छात्रा का आरोप है कि वह लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही है। इस कारण वह टीबी की मरीज हो गई और उसकी पढ़ाई भी चौपट हो गई। छात्रा के माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका था, वह छात्रा अपने रिश्तेदार के घर रह रही है। आरोप है लाइन पार मठिया नई बस्ती का अबरार खान छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहा था। छात्रा पढ़ाई की खातिर घरवालों को बगैर बताए उसका विरोध कर रही थी। छात्रा कॉलेज से पढ़ाई करके अपनी स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास दबंग ने छात्रा को घेरकर रोक लिया। उसने छात्रा को स्कूटी से सरेआम खींच कर छेड़खानी शुरू कर दी।
आरोप है दबंग ने शादी करने की जिद करते हुए छात्रा से धर्मांतरण कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दबंग से छूटकर छात्रा अपने घर पहुंची उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद अबरार खां अपने साथी इसरार और मैसूर के साथ बंदूक लेकर छात्रा के घर पहुंच गया, उसने बंदूक दिखा कर छात्रा और उसके पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। शुक्रवार को छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची उसे दबंग और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने छेड़खानी और लव जिहाद का मुकदमा दर्ज किया, कोतवाल सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



