यू.पी. भाजपा सरकार द्वारा ’बदलाव के 4.5 वर्ष’ का विज्ञापन व दावे अधिकांश हवा-हवाई व जमीनी हकीकत से बहुत दूर। इनकी कथनी व करनी में अन्तर होने के कारण ख़ासकर यहाँ की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि से जनता की बदहाली जग-ज़ाहिर।
— Mayawati (@Mayawati) September 19, 2021
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने शनिवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम दावों के उलट, उत्तर प्रदेश हत्या, लूट, दुराचार और अन्य जघन्य अपराधों में देश में नंबर वन बन गया है।
उप्र सरकार को चाहिए था कि 4.5 सालों पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन नहीं। फिर झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ
👉लाखों खाली पदों पर नौकरियां देने और लटकी भर्तियां कराने पर
👉किसान को गन्ना, गेहूं, धान, आलू के दाम देने में
👉बिजली के दाम कम करने में
👉महंगाई रोकने में
उप्र सरकार फेल रही— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 19, 2021
उन्होंने कहा, “इस सरकार में किसान, नौजवान, शिक्षक, राज्य कर्मचारी, महिलाएं सब सत्ता के संरक्षण में उत्पीड़न, शोषण का शिकार होकर खून के आंसू रोने के लिये विवश हैं।’’ सिंह ने कहा कि योगी के राज में संगठित भ्रष्टाचार की जड़े गहरी हुई हैं। साथ ही कहा कि योगी जी की गोली मारने नीति ने कानून का खात्मा किया फिर भी ‘‘यह सरकार निर्लज्जतापूर्वक इतरा रही है।”


Download Android App
Download iOS App



