तांत्रिक के कर्ज तले दबे पति ने तांत्रिक के साथ यौन संबंध बनाने से इंकार करने वाली पत्नी को कथित तौर पर नदी में डुबोकर मार डाला । पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना कल की है । पुलिस ने हत्यारे पति और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है । महिला के भाई ने बताया कि जब पति अपनी पत्नी को नदी में डुबो रहा था, तो उनका बेटा ये सब देख रहा था और चिल्ला चिल्ला कर मदद मांग रहा था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि पीडि़ता के भाई राजेश कुमार ने ददों थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी बहन ने दो दिन पहले फोन किया था और हस्तक्षेप का आग्रह किया था । भाई ने बताया कि शुरू में लगा कि मामला सहमतिपूर्ण तरीके से हल हो गया लेकिन कल महिला के पति मानपाल किसी तरह बहला फुसलाकर उसे निकट नदी के पास ले गया और उसे कथित तौर पर गहरे पानी में डुबो दिया ।
इसके बाद पति और तांत्रिक संतदास दुर्गादास तैरकर नदी पार कर बदायूं जिले में भाग गये । पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है । महिला का शव बरामद हो गया है । कुलहरि ने बताया कि दुर्गादास का आपराधिक रिकार्ड है । पिछले साल उसके पास से बडी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी ।


Download Android App
Download iOS App



