समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर मानवीय संवेदनाओं पर विचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सरकार बड़े पैमाने पर आयोजनों की भव्यता से जनता को केवल धोखा देने का प्रयास कर रही है।
Highlights:
- ठंड का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की भीड़, दिल और सांस के मरीजों की कतारें लगी
- शासन-प्रशासन की ओर से न तो रैन बसेरा स्थापित हैं और नहीं ठंड से ठिठुरते बच्चों के लिए गर्म कपडे
- अस्पतालों में सांस और दिल के मरीजों को पर्याप्त दवा तथा इलाज की सुविधा नहीं मिल रही
- भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है- सपा
श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में जरा भी मानवीय संवेदना शेष नहीं रह गई है। ठंड का प्रकोप चल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है, दिल और सांस के मरीजों की कतारें लगी है। शासन-प्रशासन की ओर से न तो रैन बसेरा स्थापित हैं और नहीं ठंड से ठिठुरते बच्चों के लिए गर्म कपडे की व्यवस्था हुई है। सरकार दिखावे के बड़-बड़ आयोजनों की चकाचौंध से जनता को सिर्फ गुमराह करने की कुचेष्टा कर रही है।
उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं, लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। रामपुर के अस्पताल में मरीजों के इलाज के नाम पर मजाक हो रहा है। वहां मरीजों के ऊपर चूहें दौड़ रहे हैं। अस्पतालों में सांस और दिल के मरीजों को पर्याप्त दवा तथा इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। कई अस्पतालों में तो इनके विशेषज्ञ डाक्टर भी नहीं है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में स्कूली बच्चों को भीषण ठंड में स्वेटर तक भी नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसी ठंड में बिना स्वेटर परिषदीय विद्यालयों के बच्चे स्कूल जाने को मजबूर है। विज्ञापनों पर करोड़ रूपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार बच्चों को समय से गर्म कपड़ तक मुहैया नहीं करा पा रही है। यही नहीं बच्चों को मिलने वाली ड्रेस, जूता-मोजा और स्वेटर की गुणवत्ता में भी धांधली की शिकायतें मिल रही है।भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। उनका हक और सम्मान छीन रही है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़-बड़ चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के अभाव में मरीज तड़प-तड़प कर मर रहे है। उन्हें समय से दवा, इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। डॉक्टर मरीजों को इधर उधर रिफर कर रहे है जिससे मरीजों की जान जा रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





