ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुए हथियार और गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
हापुड़ी एसपी दीपक भुकर ने कहा, उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर दिल्ली लौट रहे एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच चल रही है। एसपी ने बताया कि हमलावरों ने ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर घटना को अंजाम दिया।
ओवैसी की भाषण देने की शैली से आहत थे हमलावर
घटना पर उत्तर प्रदेश ADG प्रशांत कुमार ने कहा कि पूछताछ के हिसाब से ये लड़के सांसद के एक धर्म विशेष के प्रति भाषण देने की शैली से आहत थे और उन्होंने बताया है कि उन्होंने इसी वजह से इस घटना को किया। समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है।
उन्होंने कहा, विस्तृत पूछताछ और CCTV फुटेज से इस घटना में दो लोगों के शामिल होने का पता चला। दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ़्तार कर लिया, घटना में इस्तेमाल हथियार और एक कार बरामद की गई है।
AIMIM प्रमुख ने Tweet पर दी हमले की जानकारी
असदुद्दीन ओवैसी ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि मैं किठौर, मेरठ (यूपी) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था। छाजरसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं। वे कुल 3-4 लोग थे। मेरे वाहन के टायर पंक्चर हो गए, जिसके बाद मैं दूसरे वाहन से निकला। हमले का सीसीटीवी भी जारी हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



