उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार बारिश हो रही हैं, जहाँ से आए दिन कोई ना कोई घटना की खबर जरूर आ रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और भदोही जिलों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई , जबकि दो अन्य लोग झुलस गए।
सेना को मिलेंगे स्वार्म ड्रोन, कारबाइन और बुलेट प्रूफ जैकेट, रक्षा मंत्रालय से 28732 करोड़ के सौदे को मिली मंजूरी
वही, चित्रकूट की राजापुर तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद झा ने बुधवार को बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में मंगलवार शाम बारिश के दौरान मवेशी चरा रहे जयकरन यादव, चुनकू यादव और जबरा प्रजापति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से जयकरन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। चुनकू और जबरा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाज के दौरान हुई मौत
एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से सरकारी आर्थिक मदद देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, भदोही जिले के कोतवाली इलाके के रयां गांव में मंगलवार देर शाम तेज़ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में जानवर चरा रहे हरिशंकर सरोज (74) की मौत हो गई।
फिलीपीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.3 थी तीव्रता
बता दें, भदोही तहसील के नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने बताया कि सरोज अचानक हुई बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उन्हें महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



