बिहार के वैशाली में साधु के वेश में भीख मांग रहे 6 युवकों की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि जिन छह युवकों की पिटाई कि गई है वो मुस्लिम युवक और साधु वेश में भिक्षा मांग रहे थे। युवकों की पिटाई का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जाता है जिन छह लोगों की पिटाई हो रही है वो मुस्लिम युवक हैं और साधु वेश में भिक्षा मांग रहे थे। मामले की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और सभी युवकों को थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में मुस्लिम युवकों ने बताया कि वो काम सालों से करते आए हैं। उनके पुरखे भी नंदी के साथ भीख मांगते थे। अपनी परम्परा के अनुसार वो नंदी के साथ घूमते हैं।
पुलिस ने सभी युवकों को PR बांड पर रिहा कर दिया। वहीं नंदी बैल को गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता और अज्ञात लोगो के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और IT एक्ट के तहत स्थानीय नगर थाना में मामला दर्ज किया है। वहीं सभी मुस्लिम युवक उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं।
व्यवहार पर स्थानीय लोगों को हुआ शक
साधु का वेश पकड़े युवकों के व्यवहार पर स्थानीय लोगों को शक हुआ तो वह उनके पिछले पड़ गए। रविवार को पता चला कि ये युवक हिंदु नहीं हैं। फिर गंडक नदी के कदमघाट पर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि शुरुआती पूछताछ में ये सभी झूठ बोलते रहे। मगर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई का डर दिखाया तो इन्होंने असली पहचान बताई।
पकड़े गए लोगों में करीम अहमद (38 वर्ष, पिता- सकूर अहमद), सैयद अली (40 वर्ष, पिता- मैकु अहमद), हसन (30 वर्ष, पिता- असगर), महबूब (32 वर्ष, पिता- मुनेर उर्फ डब्ल्यू), हलीम अहमद (35 वर्ष, पिता- सकूर अहमद) और सुबराती (30 वर्ष, पिता- अबु मोहम्मद) शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



