उत्तर प्रदेश में बलरामपुर की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाशमी के खिलाफ जमीन कब्जाने के मामले में दो अलग-अलग थानों में दो और नए केस दर्ज हुए हैं। इन दो नए मामलों के साथ पूर्व विधायक तथा उनके परिवार पर 20 दिनों के अंदर कुल छह मामले दर्ज हो गई हैं।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को कहा कि आपराधिक मामले मे जेल मे बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक के विरूद्ध शनिवार की देर शाम उतरौला और सादुल्ला नगर थानो मे दो और मामले दर्ज किए गए। बीते बीस दिनों मे पूर्व विधायक और उनके परिवार पर कुल छह मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें कूटरचना के आधार पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और धमकी देने का मामला शामिल है।
पुलिस ने कहा कि अनिल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति की तहरीर पर पूर्व विधायक, उनके भाइयों और एक राजस्व कर्मी सहित पांच लोगों के विरूद्ध सादुल्ला नगर थाने मे मामला दर्ज हुआ है। दूसरा मामला राजा नामक व्यक्ति की शिकायत पर उतरौला थाना मे दर्ज किया गया है। जिसमे पूर्व विधायक सहित 11 लोग आरोपित है।
सादुल्ला नगर मे खेल मैदान के रूप मे दर्ज जमीन को कूटरचित दस्तावेजो के सहारे किसान उच्चतर माध्यामिक विद्यालय के पक्ष मे करा लेने का आरोप है। दूसरे मामले मे भी उतरौला नगर के गांधी नगर मोहल्ले मे स्थित तालाब के खाते मे दर्ज जमीन भूमि को राजस्व कर्मियो से मिली भगत कर अभिलेखों मे अपने नाम करा लेने और उस पर विद्यालय भवन का निर्माण करने का आरोप है। पूर्व विधायक इन विद्यालयों के प्रबंधक हैं।


Download Android App
Download iOS App



