कृषि विधेयक को लेकर राहुल का सरकार पर तीखा वार : किसानों को पूंजीपतियों का ‘गुलाम बना’ रहे हैं मोदी

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर किसान संबंधी विधेयकों को लेकर हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को पूँजीपतियों का ‘ग़ुलाम’ बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर किसान संबंधी विधेयकों को लेकर हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को पूँजीपतियों का ‘ग़ुलाम’ बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा। कांग्रेस कृषि से जुड़े तीन विधेयकों को लेकर हमलावर बनी हुई है। यह विधेयक लोकसभा में पारित हो चुके हैं और इन्हें आज राज्यसभा में पेश किया गया है। 
वायनाड से सांसद कांग्रेस नेता ने 

ट्वीट कर कहा,’ मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले क़नून’ से किसानों को कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपी)एमसी)किसान मार्केट खत्म होने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) कैसे मिलेगा और एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूँजीपतियों का ‘ग़लाम’बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।’

Desk Team