उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर बाजार के रहने वाले दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (भुड़कुड़ा) महिपाल पाठक ने बताया कि दुल्लहपुर बाजार निवासी सुरेन्द्र राम (45) और जवाहिर राम (46) बाजार के ही एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर अपने रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गये थे।
मंगलवार देर शाम दाह संस्कार के बाद दोनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे तभी दूसरी तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर बचाने में दोनों सड़क पर गिर गए। उसी समय तेज गति से आ रही पिकअप वैन दोनों को कुचलते हुए मौके से निकल गयी।
भाजपा का दावा- जांच एजेंसियों के पास शिवकुमार के खिलाफ हैं पुख्ता सबूत
उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों को उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



