उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के माधवगंज क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहाँ यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की माधवगंज इलाके में राघोपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरों ने बाइक को टक्कर मार दी।
श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 29 नवम्बर को आयेंगे भारत की यात्रा पर : जयशंकर
हादसे में राजकिशोर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि उसके दो भतीजो को अमन और शिवा सोनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अमन सोनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में शिवा सोनी को उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर आ रहे तभी यह हादसा हो गया। पुलिस बोलेरो सवार की तलाश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



