योगी आदित्यनाथ बोले- दो चरण में सपा-बसपा और कांग्रेस जीरो

Summary :

योगी आदित्यनाथ ने आजम खां का नाम लिये बगैर कहा कि सपा का एक जीव रामपुर में रहता है जो बाबा भीमराव आंबेडकर के बारे में कैसी भाषा का उपयोग करता था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के संपन्न हो चुके दो चरणों में सपा-बसपा और कांग्रेस ‘शून्य’ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए 72 घंटे के प्रचार प्रतिबंध की सीमा समाप्त होने के बाद योगी ने एक जनसभा में कहा, ”मतदान के दो चरण हो चुके हैं। भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।” उन्होंने कहा, ”दो चरणों में 16 सीटों पर सपा जीरो, बसपा जीरो और कांग्रेस जीरो रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल का गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन कुछ लोगों ने इसकी पहचान को बदल कर रख दिया। गुंडाराज, अराजकता और भ्रष्टाचार ने इसकी पहचान को बदल कर रख दिया ‘‘लेकिन हम इसकी पहचान को फिर से कायम करने आये हैं।” उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कैला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण नहीं किया। सपा सरकार भेदभाव करती रही, लेकिन हमारी सरकार में भेदभाव नहीं हो सकता है।

Yogi Adityanath

बैन हटते ही योगी का ट्वीट, बोले- संकटमोचन में मेरी आस्था के बीच कोई नहीं आ सकता

सम्भल के कैला देवी में आयोजित सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”तीन दिन तक बजरंग बली की साधना करने के बाद आपके पास आया हूं। यहां मैंने मां केला देवी के दर्शन किए हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच साल में अभूतपूर्व विकास किया है और बिना किसी भेदभाव के काम किया है। ”याद करिए, कांग्रेस की सरकार थी, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है जबकि मायावती ने अभी सहारनपुर की रैली में कहा कि मुसलमानों, एक हो जाओ। सपा-बसपा गठबन्धन को वोट करो । हमने कभी जाति मजहब के नाम पर वोट नहीं मांगे ।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं मिलती थी । बहन बेटियों की इज्ज़त खतरे में रहती थी । तेजाब हमले होते थे। आज ऐसा कोई नहीं कर सकता । ऐसा करने वाले को कठोर सजा मिलेगी। योगी आदित्यनाथ ने आजम खां का नाम लिये बगैर कहा कि सपा का एक जीव रामपुर में रहता है जो बाबा भीमराव आंबेडकर के बारे में कैसी भाषा का उपयोग करता था । आज बाबा साहेब का अपमान करने वाले के लिए मायावती वोट मांग रही हैं।

Desk Team