दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26-11 के आतंकी हमले में मारे गए शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी के लिए भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी प्रज्ञा पर निशाना साधा। खबरों के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया है कि मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे ने उन्हें मालेगांव ब्लास्ट मामले में गलत तरह से फंसाया था और वह अपने कर्मों की वजह से मारे गये।
करकरे मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गये थे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘26-11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर भोपाल से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अशिष्ट बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। बीजेपी अपना असली रंग दिखा रही है और इसे अब इसकी जगह दिखा देनी चाहिए।’’
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी उन हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठा रही है, जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले में ‘भारत माता’ की सुरक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस पर किसी भक्त को गुस्सा नहीं आएगा…. यह बीजेपी की देशभक्ति है।’’


Download Android App
Download iOS App




