गोण्डा जिले के छपिया इलाके में छपिया-बभनान मार्ग पर सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम बलरामपुर जिले के रहमतपुर निवासी दिलीप कुमार (27) और गोण्डा जिले के धानेपुर थानाक्षेत्र के निवासी सतीश (35) मोटरसाइकिल से बभनान में अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे।
उन्होंने बताया कि जब वे दोनों छपिया-बभनान मार्ग पर स्थानीय थाने के करीब पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा गई। इससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पत्थर उखड़ गया और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिये।


Download Android App
Download iOS App



