उत्तर प्रदेश के हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा के सामने हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को यहां एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक स्थिति को संभाल लिया। बताया गया है कि मकान पर दबंगों के कब्जा किए जाने से परेशान होकर परिवार से यह कदम उठाया है।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को खुद पर तेल डालता देखते ही उसे पकड़ लिया और अन्य को भी रोक दिया।
UP के मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास, 30 फीसदी झुलसा व्यक्ति
उन्होंने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। वे आग नहीं लगा सके और कोई जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के निवासी राजाराम, उमेश यादव, वीरू यादव, उषा देवी, माया लोक भवन पहुंचे। यह सब एक ही परिवार के सदस्य हैं।
इसमें से राजाराम ने तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजाराम का आरोप है कि वह जिस मकान में रहते हैं, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में हरदोई के शहर कोतवाली की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी बर्मा ने बताया कि हरदोई पुलिस के अधिकारियों से बात की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



