UP : पुलिसकर्मी ने बार बालाओं के ठुमकों पर उड़ाए नोट, वीडियो वायरल

Summary :

NULL

यूपी के उन्नाव में खाकी की इज्जत काे तार-तार करते हुए पुलिस वालो को एक वीडिओ वायरल हुआ है। जिसमे पुलिस का एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया है। उन्नाव जिले में एक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी डांस कर रही बार बालाओं पर नोट बरसाते पाया गया है। कार्यक्रम में पुलिस वाले इतना मग्न हो गए की उन्हें हाेश ही नहीं रहा की वाे कानून के रखवाले हैं अाैर जमकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाईं।

नोट उड़ाते पुलिसकर्मी का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडिओ सामने आने के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्नाव में चल रहे एक निजी कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं को बुलाया गया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी उनके बीच आता है और वह घूम-घूम कर नोट उड़ाने लगता है। इस बीच कुछ लड़के नोट उठा रहे हैं और बार बालाएं पुलिसकर्मी के आसपास डांस कर रही हैं।

जब-जब कोई बार बाला पुलिसकर्मी के पास आती वह कुछ नोट उसे थमा देता और कुछ नोट हवा में उड़ा देता। कुछ लोगों ने नोट उड़ाते पुलिसकर्मी का वीडिओ बनाकर वायरल कर दिया। विडियो सामने आने के बाद यूपी पुलिस की फिर फजीहत शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team