यूपी : बरेली में एंबुलेंस और डीसीएम की हुई जोरदार टक्कर, 7 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Summary :

बरेली में मंगलवार सुबह फतेहगंज के दिल्‍ली हाइवे पर एक एंबुलेंस और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई जिसमे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार सुबह फतेहगंज के दिल्‍ली हाइवे पर एक एंबुलेंस और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई जिसमे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्‍कर इतनी तेज थी कि‍ एंबुलेंस के परखच्‍चे उड़ गए। इस हादसे में मरने वाले सभी लोग एम्बुलेंस में सवार थे। बता दें कि, मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल है। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है, और मरने वालों की शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है।  
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
बरेली में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


हाल ही में बहराइच में भी हुई थी सात लोगों की मौत

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से मृतकों के परिवारीजनों की पूरी मदद करने और घायलों का समुचित इलाज कराने को कहा है। बता दें कि, इससे पहले रविवार को भी बहराइच जिले में भी कर्नाटक से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रैवलर एक ट्रक से टकराया गया था जिसमें सात लोगों की माउथ हो गई थी। 

Desk Team