समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार खुद विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद अखिलेश के पास दो से तीन सीटों का विकल्प है। लेकिन अभी तक साफ़ नहीं है कि वह किस सीट से चुनाव में दांव लगाएंगे। अगर अखिलेश आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ते हैं तो आस पास की विधानसभा सीटों पर असर पड़ना लाज़मी है।
अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरने वाले हैं, यदि वह विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी। गौरतलब है कि अखिलेश खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक मजबूत विकल्प मान रहे हैं। अखिलेश के पास आजमगढ़ के अलावा कन्नौज से या फिर इटावा सीट भी विकल्प हो सकती है।
UP : कोरोना गाइडलाइंस उल्लंघन मामले में सपा को राहत, चुनाव आयोग ने हिदायत देकर छोड़ा
चुनावों से ठीक पहले सपा के इस दांव पर बीजेपी की क्या प्रतिक्रिया होगी से आगे देखने वाला होगा, फिलहाल बीजेपी की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि कई चुनावी जनसभाओं में अखिलेश ने दावा किया है कि सपा यूपी चुनाव 2022 में 400 से ज्यादा सीटें भी जीत सकती है।


Download Android App
Download iOS App



