उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके प्रति आभार जताया। निरहुआ ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।
अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी सीट
निरहुआ ने ट्वीट किया, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आजमगढ़ की देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ ने सपा प्रमुख के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराया।
जानिए वोट के आंकड़े
आजमगढ़ में निरहुआ को 3,12,768 वोट (34.39 फीसदी), सपा के धर्मेंद्र को 3,04,089 (33.44 फीसदी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 2,66,210 (29.27 फीसदी) वोट मिले।

Download Android App
Download iOS App