उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मुजफ्फरनगर जिले में अर्धसैनिक बलों की 55 कंपनियां तैनात की जाएंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं और 20,20,826 मतदाता हैं जिनमें 9,37,688 महिलाएं हैं।उन्होंने कहा कि जिले को 25 क्षेत्रों और 156 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनकी देखरेख क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और प्रखंड के मजिस्ट्रेट करेंगे।

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों की 55 कंपनियां तैनात की जाएंगी।सीएपीएफ की एक कंपनी में आमतौर पर लगभग सौ कर्मी होते हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि जिले से 238 असामाजिक तत्वों को छह महीने के लिए “निष्कासित” किया गया है तथा 200 और को एहतियाती उपाय के तौर पर बाहर निकाल दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



