कोरोना वायरस एक बार फिर से तबाही मचाता हुआ दिखाई दे रहा है। आंकड़े जिस रफ़्तार से बढ़ रहे है खतरे की घंटी बजती नज़र आ रही है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड सहित कई टीवी सितारे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस का कहर टीवी के कई सितारों के बच्चों पर भी देखने को मिला है। अब खबर है कि टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय का 4 महीने का बेटा निरवैर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है।

इस बात की जानकारी किश्वर मर्चेंट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी डेटिंग एनिवर्सरी पर पति सुयश राय के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उनका 4 महीना का बेटा निरवैर कोरोना संक्रमित हो गया हैं। किश्वर मर्चेंट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘सबसे पहले हैप्पी डेटिंग एनिवर्सिरी सुयश। मैं इस शख्स को 11 साल से जानती हूं और ओह यह बहुत बदल गया है… पहले से ज्यादा मच्योर, समझदार, जिम्मेदार और प्यार करने वाला हो गया है।’

किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड से संक्रमित हो गई और उसक बाद जो हुआ वह हमारे लिए एक आपदा थी। हमारी हाउस हेल्प संगीता को कोरोना हो गया है और वह क्वारंटीन में हैं। हमारे साथ रह रहे सुयश का साथी सिड संक्रमित हो गया है और फिर हमारे लिए जो सबसे बुरा हुआ… निरवैर को भी वायरस ने पकड़ लिया। तो हम दोनों के पास खाना बनाने और सफाई करने वाला कोई नहीं है और हां निरवैर की मदद करने वाला कोई नहीं था जब वह इतने दर्द में था।’
इसके अलावा किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट में पति सुयश राय की तारीफ करते हुए लिखा- ‘उसने सारी चीजों में मेरी मदद की। संगीता और सिड के लिए नाश्ता बनाने से लेकर मेरे बैक की मसाज करने तक। मेरे आंसू पोंछे, मुझे आराम करने दिया, मेरे साथ हर वक्त खड़ा रहा। मुझे गर्व है सुयश कि मैंने तुमसे शादी की।’ किश्वर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए जहां कुछ लोग उन्हें और सुयश को उनके 11 सालों के साथ के लिए बधाई दे रहे हैं तो कुछ उनके बेटे निरवैर के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि किश्वर मर्चेंट और सुयश राय कुछ महीने पहले ही माता- पिता बने हैं। किश्वर मर्चेंट ने 40 साल की उम्र में पहले बेटे को जन्म दिया है।


Download Android App
Download iOS App



