केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र ‘‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’’ को आज जारी करेंगे।
सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता रहेंगे उपस्थित
प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार शाह यहां पार्टी कार्यालय में रविवार को सुबह सवा दस बजे संकल्प पत्र जारी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद, प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ। दिनेश शर्मा के अलावा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का चुनावी वादा
समझा जाता है कि संकल्प पत्र में भाजपा बिजली उपभोक्ताओं के लिये राहत की बड़ घोषणा कर सकती है। इसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के चुनावी वादे की काट के तौर पर बिजली बिल के बकाये में छूट देने जैसी घोषणा भाजपा द्वारा की जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



