उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है और सभी राजनितिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग राज्य की पहचान को ‘सैफई महोत्सव’ से जोड़ना चाहते थे वे अब इतिहास बन गए हैं और इतिहास में रहेंगे।
प्रदेश की पहचान अब भव्य दीपोत्सव से होगी : सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा, प्रदेश की पहचान अब ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी..प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे..
प्रदेश की पहचान अब ‘दिव्य कुंभ’ और ‘भव्य दीपोत्सव’ से है, वही रहेगी…
प्रदेश की पहचान ‘सैफई महोत्सव’ से बनाने की लालसा रखने वाले अब इतिहास हैं, इतिहास ही रहेंगे…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 27, 2022
वर्ष 2017 के बाद से नहीं हुआ हुई महोत्सव का आयोजन
सफाई महोत्सव 1997 में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव द्वारा शुरू किया गया एक वार्षिक सांस्कृतिक मेला था। 2002 में उनकी मृत्यु के बाद इसका नाम बदलकर रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव कर दिया गया। महोत्सव 2017 के बाद से आयोजित नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



