उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सियासी अखाड़ा बन गए है। ऐसे में नजदीक आते चुनाव से सभी दल अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण की नौ जिलों की 55 सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी ऑनलाइन भी नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 22 से 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।
गुरुवार को 205 उम्मीदवारों ने विभिन्न जिलों में नामांकन दाखिल किए हैं और अब तक कुल दावेदारों की संख्या बढ़कर 388 हो गई है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही हर सीट पर दावेदारों की अधिकृत संख्या सामने आएगी। शुक्रवार से ही दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अभी तक 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है
अभी तक भाजपा, सपा और रालोद के आपराधिक छवि वाले 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ऐसे उम्मीदवारों को नाम वापसी की अंतिम तिथि से लेकर प्रचार की अंतिम तिथि तक तीन बार समाचार पत्रों में अपना आपराधिक रिकॉर्ड प्रकाशित करना होगा।
बिहार: NDA में बढ़ती खींचतान से नए सियासी समीकरण बनने के आसार, भाजपा में दिख रहा तनाव
2.3 प्रतिशत दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना है
उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, कोरोना संक्रमितों और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट का विकल्प दिया गया है। पहले चरण के चुनाव के लिए अभी तक 80 वर्ष से अधिक आयु के 2.1 फीसदी मतदाताओं और 2.3 प्रतिशत दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना है।
यूपी में विधान सभा निर्वाचन के पहले चरण के लिए 14 जनवरी से नामांकन पत्र दाखिल हो रहे हैं। गुरुवार को आगरा जिले की एत्मादपुर सीट के लिए तीन, आगरा कैंट व आगरा दक्षिण में एक-एक, आगरा उत्तर में सात, आगरा ग्रामीण में चार, फतेहपुर सीकरी में सात, खैरागढ़ में पांच, फतेहाबाद में दो, बाह में आठ, अलीगढ़ जिले की खेर में दो, बरौली व अतरौली में चार-चार, छर्रा में दो, कोल में पांच सीट के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं।
पहले चरण में यहां से होगा चुनावी दंगल
प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (अ.जा.), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (अ.जा.), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (अ.जा), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा(अ.जा), खैर (अ.जा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (अ.जा), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (अ.जा), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (अ.जा), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (अ.जा), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर चुनाव होगा।


Download Android App
Download iOS App



