राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के देश में हिंसा और तनाव वाले बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पलटवार किया। प्रदेश बीजेपी प्रमुख सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री के इस बयान पर कहा कि राहुल से लेकर अशोक गहलोत तक राष्ट्र विरोधी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर सतीश पूनिया ने कहा, “…राहुल गांधी से लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत तक सभी कांग्रेस नेता एक ही भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे देश के खिलाफ है और राष्ट्र विरोधी लगती है।” माउंट आबू स्थित ब्रह्म कुमारीज संस्थान द्वारा गुरुवार को आयोजित इस ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी : सचिन पायलट का दावा
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ‘हम चाहते हैं कि देश में शांति-सद्भाव-भाईचारा उत्पन्न हो, मजबूत हो, जिसकी आज सबसे बड़ी आवश्यकता भी है क्योंकि थोड़ा देखने में आ रहा है कि देश के अंदर तनाव का, हिंसा का माहौल है। उससे छुटकारा मिले, यह आपकी-हमारी, हम सबकी इच्छा है।
उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम समाज को और इस देश को आगे बढ़ा सकते हैं। जहां शांति होगी, वहां विकास होगा। इसलिए, शांति-सद्भाव-भाईचारा-सत्य-अहिंसा हमारे मूल मंत्र हैं, मुझे लगता है कि इन्हें मजबूत करने का काम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का परिवार बहुत अच्छे ढंग से निभा सकता है, यह मेरा विश्वास है।’


Download Android App
Download iOS App



