UP चुनाव : मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने BJP विधायक विक्रम सैनी को खदेड़ा, वायरल हुआ Video

Summary :

खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार विक्रम सैनी एक गांव में प्रचार करने पहुंचे, लेकिन वह उन्हें ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान होना है। इसके मद्देनजर विभिन्न दलों के नेताओं ने विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी चरण में खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार विक्रम सैनी एक गांव में प्रचार करने पहुंचे, लेकिन वह उन्हें ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
दरअसल, विक्रम सैनी बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के मुनव्वरपुर गांव में अपनी बिरादरी के लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों ने विधायक के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें गांव से खदेड़ दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

यूपी : नोएडा पहुंचे सीएम योगी, जिले में आने से संकोच करने को लेकर अखिलेश और मायावती पर कसा तंज

वीडियो में विधायक विक्रम सैनी गाड़ी में बैठकर हाथ जोड़ते हुए भी सुनाई और दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गुस्साई भीड़ बार-बार एक बात कह रही है कि विधायक जी इस बार ‘विधायक’ बनकर दिखा दो, वीडियो में ग्रामीण विक्रम सैनी को घेरे हुए भी नजर आ रहे हैं जिसके बाद उन्हें बॉडीगार्ड वहां से निकालकर गाड़ी में ले जाता है और फिर वो वहां से चले जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले प्रत्याशियों और नेताओं विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रचार करते हैं। जहां उनका स्वागत होता है तो कई बार ऐसा विरोध झेलना पड़ता है कि वह उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। हाल ही में संभल के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी को बीजेपी द्वारा एक बार फिर प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में मोर्चा खोलते हुए पार्टी के 200 बूथ अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया था।

Desk Team