उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुंदेलखंड के महोबा में जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि, सभी दस्ताने पहन कर मतदान करेंगे। कोरोना काल में हुए पंचायत चुनाव में महामारी से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने विधान सभा के चुनाव में कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने का फैसला किया है और ईवीएम का बटन दबाने से पहले मतदाताओं से दस्ताने पहनने की अपील की है।
पिछली बार बड़ी संख्या में मिले थे कोरोना के मरीज
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरूवार को बताया कि पिछली बार पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कोरोना से ग्रसित हो जाने के मामले से सबक लेते अबकी विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें जाने के निर्देश केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए है। इसी के मद्देनजर मतदान के दौरान कोरोना गाइड लाइन का कड़ई से अनुपालन कराया जाएगा। जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक बूथों पर तैनात रहने वाले कर्मी फेसशील्ड में रहेंगे तो मतदाता हाथों में दस्ताने पहन कर ईवीएम का बटन दबाएंगे।
बूथ के अंदर मतपत्र के साथ मिलेगा दस्ताना : अधिकारी
अधिकारी ने बताया कि मतदान बूथ पर प्रवेश करते समय मतदाता के हाथ सेनीटाइज कराए जाएंगे और उन्हें थर्मल स्केनिंग के उपरांत ही भीतर प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक मतदाता को बूथ के अंदर मतपत्र के साथ एक दस्ताना मिलेगा। जिसे वह अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करेगा। चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को 100.100 एमएल की सेनेटाइजर की शीशी दी जाएगी। सभी कर्मचारी भी हाथों में ग्लब्स पहनकर कार्य करेंगे। बूथ पर मौजूद रहने वाले प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को मुंह मे मास्क लगा कर रहने के निर्देश दिए गए है।


Download Android App
Download iOS App



