UP: एक्शन मोड में आया बिजली विभाग, कई इलाकों में चला चेकिंग अभियान

Summary :

UP: बिजली चोरों के खिलाफ विभाग ऐक्शन में है। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की तरफ से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बुधवार को कई मुहल्लों में बिजली चोर पकड़े गए। मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। Highlights बिजली विभाग का ताबड़तोड़ कार्रवाई कई इलाकों में चला चेकिंग अभियान कई मुहल्लों में बिजली चोर पकड़े गए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बुधवार को कई मुहल्लों में बिजली चोर पकड़े गए। अमीनाबाद के ख्यालीगंज में चेकिंग…

UP

UP: बिजली चोरों के खिलाफ विभाग ऐक्शन में है। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की तरफ से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बुधवार को कई मुहल्लों में बिजली चोर पकड़े गए। मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Highlights

  • बिजली विभाग का ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • कई इलाकों में चला चेकिंग अभियान
  • कई मुहल्लों में बिजली चोर पकड़े गए

चेकिंग अभियान चलाया जाएगा

बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बुधवार को कई मुहल्लों में बिजली चोर पकड़े गए। अमीनाबाद के ख्यालीगंज में चेकिंग करते हुए उपखंड अधिकारी पुरुषोत्तम ने 15 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे थे। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

सात बिजली चोर पकड़े गए

इसी तरह बालाघाट उपकेंद्र से संबंधित मल्लपुरम में अनियमितता मिली और रेजीडेंसी के रानीगंज व आसपास क्षेत्र में सात बिजली चोर पकड़े गए। पक्का पुल व जानकीपुरम में रहेगा बिजली संकट जर्जर केबल बदले जाने के कारण जानकीपुरम विस्तार और सेक्टर आई उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में सुलतानपुर वृद्धा आश्रम, अलीशा नगर, जानकीपुरम में बिजली संकट रहेगा।

अहिबरनपुर डालीगंज में पक्का पुल से संबंधित मसांची टोला, गुलजार शाह मजार के आसपास बिजली से जुड़ा कार्य होगा। दोनों स्थानों पर बिजली संकट सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। विकास नगर उपकेंद्र से संबंधित केशव नगर में भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली संकट रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan