UP Fire: भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी के प्रकोप को झेल रहे है। इस भयानक गर्मी के कारण कई जगह पर आग लगने जैसी घटनाएं भी हो रही है। इसके साथ ही शनिवार की सुबह गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के एक पैकेजिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। बड़ी मश्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
मामले की पूरी जानकारी देते हुए (सीएफओ) राहुल कुमार ने कहा, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है रात को कूलिंग का कार्य जारी रहेगा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के दौरान फैक्ट्री में 3 लोग फंस गए थे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।”
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



