उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज यानी गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश करेगी। पहले इसे राज्य कैबिनेट से अनुमोदित कराया जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को बजट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पर हस्ताक्षर किए। आम लोगों को भी इस बार के बजट से बहुत उम्मीदें हैं। खासकर चुनावी वादों को पूरा करने को लेकर सरकार बड़ा कदम उठा सकती है।
गुरूवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाई कैबिनैट बैठक
माना जा रहा है कि बजट 6.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने इसे उनके समक्ष रखा। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसमें बजट के मसौदे, सीएजी रिपोर्ट समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
चिकित्सा , स्वास्थय व शिक्षा पर होगा बजट में फोकस
इस बीच, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2022-23 का बजट प्रदेशवासियों के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर फोकस होगा। युवाओं के रोजगार एवं महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।
चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों पर बजट में किए गए प्रावधान
उन्होंने कहा कि बजट प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर केंद्रित होगा। संकल्प पत्र में पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं। बता दें कि प्रदेश का वर्ष 2022-23 का बजट करीब 6.10 लाख करोड़ रुपए का होगा।


Download Android App
Download iOS App



