‘शूटर दादी’ नाम से मशहूर चंद्रो तोमर को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। यूपी सरकार ने कहा है कि नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम इंटरनेशनल शूटर चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
दुनिया में शार्पशूटर बनने के बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली 89 वर्षीय चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर ने 60 के दशक में निशानेबाजी शुरू की और 30 राष्ट्रीय चैंपियनशिप को जीता।

अप्रैल में शूटर दादी चंद्रो तोमर को सांस लेने में परेशानी हुई थी। उसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया।
चंद्रो तोमर ने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था, प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में से एक थीं। जहां उन्होंने हमेशा पुरुष प्रधान समाज में अपनी अलग पहचान बनाई और जिंदगी को अपने अलग अंदाज में जिया।


Download Android App
Download iOS App



