उत्तर प्रदेश के महोबा में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खौफनाक हरकत को अंजाम दिया। विशाल नगर इलाके में 19 वर्षीय युवती के शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि विशाल नगर के रहने वाले एक युवक ने एक लड़की को गोली मार दी। खतरे से बाहर लड़की का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। मामला प्रेम प्रसंग का या कुछ और यह जांच में पता चलेगा।
एकतरफा प्यार में पागल युवक
पीड़िता के पिता राकेश ने बताया कि यह क़बराई के विशाल नगर की घटना है। हरिश्चन्द्र कुशवाहा ने मेरी बेटी की गोली मार दी है। वह मेरी बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। वह डेढ़ साल से हमें धमकी दे रहा है। शादी न करने पर लड़की के भाई और पिता को मारने की धमकी दे रहा था। मैने लड़ाई झगड़ा के कारण आज तक पुलिस में शिकायत नहीं की थी। उसने कट्टे से मेरी बेटी की जान लेने का प्रयास किया। पीड़िता युवती ने बताया कि मैं पढ़ाई कर रही थी, तभी मोहल्ले का रहने वाले एक युवक ने मुझे गोली मार दी। वह मुझ पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर धमकी दे रहा था। वह मुझे काफी समय से परेशान कर रहा था।
घायल युवती का इलाज जारी
अक्सर मुझे गाली देता था। जब घर पर कोई नहीं था, तभी उसने मुझे गोली मार दी। जिला अस्पताल के डॉक्टर यतींद्र पुरवार ने बताया कि महोबा जिला अस्पताल में एक गोली मारे जाने का केस आया। इसमें लड़की के दाहिने जांघ में गोली लगी। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लड़की के पिता ने बताया कि उसे के मोहल्ले के रहने वाले किसी व्यक्ति ने गोली मारी है।


Download Android App
Download iOS App



