केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा देश के गद्दारों को गोली मारने का नारा लगाए जाने का मामला इन दिनों विवाद का मुद्दा बना हुआ है। अब उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक संगीत सोम ने शुक्रवार को शरजील इमाम को गोली मार देने की बात कही है। संगीत सोम ने कहा कि शरजील इमाम जैसे लोग जो ‘भारत को तोड़ने’ की बात करते हैं, उन्हें ‘सार्वजनिक रूप से गोली मार देनी चाहिए।’
संगीत सोम खुद दंगा मामले में आरोपी हैं। उन्होंने कहा, “धरने पर बैठी महिलाओं के पास कोई काम नहीं है, ऐसे में प्रदर्शन की फंडिंग के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जरूरत है। जहां तक शरजील इमाम जैसे लोगों की बात है, जो भारत को तोड़ने की बात करते हैं, इस तरह के लोगों को सार्वजनिक रूप से गोली मार देनी चाहिए।”
माँ, माटी और मनुष्यता के महात्म्य को अभिनंदित करने का पुण्य प्रयास है गंगा यात्रा: CM योगी
जेएनयू के छात्र इमाम अपने विवादास्पद बयान के बाद से पुलिस हिरासत में हैं। इमाम ने अपने बयान में ‘असम को भारत से अलग करने’ की टिप्पणी की थी। सोम की यह टिप्पणी दिल्ली के शाहीन बाग व लखनऊ के घंटा घर में सीएए विरोधी प्रदर्शन के मद्देनजर आई है, जहां सैकड़ों महिलाएं एक महीने से ज्यादा समय से धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। यूपी विधायक की यह प्रतिक्रिया जामिया मिलिया इस्लामिया के निकट प्रदर्शनकारियों पर एक शख्स द्वारा फायरिंग के एक दिन बाद आई है। इस गोलीबारी में एक छात्र घायल हो गया।


Download Android App
Download iOS App



