UP MLC Election: भाजपा ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिली टिकट

Summary :

भाजपा ने विधानपरिषद चुनाव के लिए 30 उम्‍मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। सूची में गोरखपुर-महाराजगंज सीट से सीपी चंद, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और बलिया से रविशंकर सिंह पप्‍पू का नाम है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बेहद ही शानदारी प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंपर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में एक बार फिर सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरी। ऐसे में अब अगले कुछ दिनों में प्रदेश के भीतर विधानपरिषद चुनाव होने है, तो इसके लिए भाजपा ने अपनी तरफ से प्रत्याक्षियों की सूची जारी कर दी है।  
भाजपा ने 30 उम्‍मीदवारों की सूची घोषित कर दी  

भाजपा ने विधानपरिषद चुनाव के लिए 30 उम्‍मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। सूची में गोरखपुर-महाराजगंज सीट से सीपी चंद, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और बलिया से रविशंकर सिंह पप्‍पू का नाम है। बता दें कि पहले चरण के लिए 21 मार्च तक प्रत्‍याशियों का नामांकन होना है।   
जानें किसे कहां से बनाया गया है उम्मीदवार 
मुरादाबाद-बिजनौर सीट से सत्‍यपाल सैनी, रामपुर-बरेली से कुंवर महराज सिंह, बदायूं से बागीश पाठक, पीलीभीत-शाहजहांपुर से सुधीर गुप्‍ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्‍ता, प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह, बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडे, देवरिया से रतन पाल सिंह, आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव, गाजीपुर से चंचल सिंह को उम्मीदवार बनाया है।  
सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा का नाम घोषित किया गया है 
इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह तोमर, झांसी जालौन ललितपुर से रमा निरंजन, इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्व‍िवेदी, आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे, मथुरा एटा मैनपुरी से ओमप्रकाश सिंह मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव आशु, अलीगढ़ से ऋषि पाल सिंह, बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, मेरठ गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज और सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा का नाम घोषित किया गया है।  
आपको बता दें कि बुधवार को विधानपरिषद चुनाव के नामांकन की तारीख 19 मार्च से बढ़ाकर 21 मार्च कर दी गई है। 36 सीटों पर हो रहे इन चुनावों के लिए 15 मार्च से नामांकन चल रहा है। नौ अप्रैल को चुनाव होना है। परिणाम 12 अप्रैल को आएंगे। उत्‍तर प्रदेश में विधानपरिषद की कुल 100 सीटें हैं। 

Desk Team