उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें यहां नजीबाबाद में एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- बिजनौर में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई
- चार लोगों की मौत
- मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लेकर जांच शुरू कर दी
आपको बता दें बिजनौर के कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई।बताया गया कि हादसे में मारे गए सभी मृतक जनपद अमरोहा के गांव सरकड़ा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
बता दें कोतवाली से नजीबाबाद दिशा आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों में एक सिपाही और पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस को कार से एक मृतक की परविंदर नाम की आईडी मिली है। पुलिस अन्य की पहचान करने के लिए संपर्क कर रही है।
पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान कर रही
सभी मृतक गांव सरकड़ा, बछराव अमरोहा निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App




