CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बुधवार को गाजियाबाद आएंगे। सीएम योगी नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में शहर के शिक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर समेत प्रबुद्ध वर्ग के करीब 1,500 लोग शामिल होंगे। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर दोपहर 3.25 बजे गाजियाबाद पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा। यहां से वे कार से दीनदयाल ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
Highlights:
- सीएम योगी आज आएंगे गाजियाबाद
- प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
सीएम योगी आज आएंगे गाजियाबाद, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
- करीब 1,500 लोगों के शामिल होने की संभावना
45 मिनट तक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मौजूद रहेंगे सीएम
सीएम योगी यहां करीब 45 मिनट तक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। इसके बाद 15 मिनट तक गाजियाबाद के सभी जनप्रतिनिधियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात करेंगे। यहां से सीएम योगी हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे और राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दी इसकी जानकारी
सीएम के गाजियाबाद आगमन की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हैं। भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सीएम योगी के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी गाजियाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के लिए नेहरू नगर स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे।
करीब 1,500 लोगों के शामिल होने की संभावना
भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में महानगर क्षेत्र के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 1,500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 27 मार्च (बुधवार) को हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



