UP News Update : जिला बार एसोसिएशन के चुनावों की तारीख घोषित होते ही विभिन्न पदों के प्रत्याशियों में हलचल तेज हो गई है. वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं पूर्व रनर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी के नामांकन में सैंकड़ों अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाया है. इस बार का चुनाव बार एसोसिएशन का एक दिलचस्प हो गया है और इस बार अधिवक्ता अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमन लाल द्विवेदी जी की जीत तय दिखाई दे रही है.
बता दें बार के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी अधिवक्ताओं के मुख से यही आवाज बाहर निकाल कर आ रही थी कि इस बार बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी नवयुवक अधिवक्ता व सभी सम्मानित अधिवक्ता गण का यह दृढ़ संकल्प है इस बार हमारे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी होंगे.
गिनाईं प्राथमिकताएं
वहीं पर रमन लाल द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद पाने के बाद हमारे विशेष प्राथमिकताएं बार के अव्यवस्थाओं को दूर करना और युवा अधिवक्ताओं की फीस माफी के लिए कार्य करूंगा और बार की गरिमा बनाए रखते हुए अधिकताओं के हित में कार्य करना ही हमारी प्राथमिकता है.
इस नामांकन के अवसर पर पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश दीक्षित,सुरेंद्र सिंह बब्बन,महेंद्र सिंह पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित शंकर दयाल शर्मा व युवा अधिवक्ता का विशेष सहयोग और सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे.


Download Android App
Download iOS App




