उत्तर प्रदेश में फिर एक बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसने राज्य के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल एक महिला को नशीले पेय पिलाकर चार लोगों ने महिला के साथ कथित तौर से सामूहिक बलात्कार किया । इस बात की औपतचारिक रूप से खुलासा तब हुआ जब महिला ने इस कांड की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई ।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसके परिचित दीपक यादव ने 7 नवंबर को से टूंडला स्टेशन के पास बुलाया और कार में आगरा की ओर ले गया। रास्ते में दीपक ने उसे नशीला पानी पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे बेहोशी की हालत में आगरा बसई चौकी के पास एक होटल में ले जाया गया जहां अभय पंडित, दीपक, सागर और सौरव ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और वीडियो को फोन से डिलीट करने के एवज में उससे 20 हजार रुपये भी लिए।

आपकों बता दें कि वारदात के अगले दिन अभय ने उसे फोन किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर लीक कर देगा। ब्लैकमेल करने के बाद उसने फिर से दुष्कर्म किया। टूंडला थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा, सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



