उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य के विकास के लिए एटा पहुंचे जहां पर मलावन में तापीय परियोजना का व्यापक तौर से निरीक्षण किया। यूपी को एक नई सौगत देते हुए योगी ने एक नई विकास परियोजना का शिलान्यास और पूर्ण रूप से उद्घाटन किया।
एटा के लोगों को परियोजना से होगा लाभ

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक योगी ने विकास परियोजना का उद्घाटन करने से पहले जनता को संबोधिता किया और कहा कि भाजपा पार्टी को यूपी में सरकार स्थापित करने के लिए एटा की जनता का आभारी हूं और आज हमारी पार्टी यूपी के विकास के लिए हर तरह से प्रयास कर रही है। एटा में इस परियोजना के शुरू होने से यहां की जनता को एक नई दिशा मिलेगी और पूरी तरह से परिपूर्ण हो पाएंगे। फिर वहीं, योगी ने सीनियर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।


Download Android App
Download iOS App



