बीते रविवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में संपन्न हुई समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा में जांच के आदेश दिए गए हैं। योगी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। आयोग की कमेटी और एसटीएफ जांच करेगी।
- योगी सरकार ने UP RO-ARO परीक्षा पर बड़ा फैसला
- भर्ती परीक्षा में जांच के आदेश दिए गए
- आयोग की कमेटी और एसटीएफ जांच करेगी
अभ्यर्थियों के दावे को लेकर आयोग जांच करेगा
आपको बता दें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में आयोग ने आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।अभ्यर्थियों के द्वारा पेपर लीक की शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।अभ्यर्थियों ने बीते रविवार को प्रदेश भर में हुई सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में पेपर लीक का दावा किया था। अभ्यर्थियों के दावे को लेकर आयोग जांच करेगा। अभ्यर्थियों के द्वारा की गई पेपर लीक की शिकायत की upstf भी जांच करेगी।
UPPSC ने दिए ये आदेश
बता दें यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि आर०ओ० / ए०आर०ओ० (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 के सन्दर्भ में कतिपय समाचार पत्रों में कुछ खबरें प्रकाशित हुई हैं। उपरोक्त को दृष्टिगत रखकर आयोग ने इस पूरी परीक्षा की जाँच हेतु एक आन्तरिक समिति का गठन किया है और साथ ही साथ आर०ओ०/ए०आर०ओ० (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 के सारे बिन्दुओं पर एस०टी०एफ० से जाँच कराने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिये शासन को अनुशंसा की गई है।
सरकार बेरोज़गारों नौकरी ही नहीं देना चाहती- अखिलेश यादव
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी यह मुद्दा उठाया था। सपा नेता ने कहा था- उत्तरप्रदेश में समीक्षा अधिकारी का पेपर भी लीक हो गया। यह अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ भाजपा सरकार की साज़िश ही लगती है क्योंकि ये सरकार बेरोज़गारों नौकरी ही नहीं देना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App







