भाजपा ओबीसी सेल जिला इकाई के महासचिव सुनील गिरी की उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ने एक चौकी पर बेरहमी से पिटाई कर दी। गौरतलब है कि बीजेपी नेता सुनील गिरी ने कथित रूप से रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी और उनके सहयोगियों पर अभद्र टिप्पणी की थी।
जिसके बाद यूपी पुलिस ने चौकी में ही उनकी पिटाई कर दी। यूपी पुलिस के इस बरताव को देखते हुए गिरी को बचाने के लिए यूपी के कई बीजेपी कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। जिन्हे रोकने के लिए यूपी पुलिस ने बल का प्रयोग किया। जिसके बाद वे धरने पर बैठ गए। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय को लाइनों में भेज दिया और एक सर्कल अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में आरोपी को कराया पुलिस के हवाले
श्रीवास्तव ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक खबर मिली की राय मंगलवार को अपनी पोस्ट पर तैनात थे, तभी गिरी वहां आए और अभद्र टिप्पणी करते हुए होली के गाने गाने लगे। पुलिस ने उन्हें यह सब रोकने को कहा, लेकिन गिरी ने उनकी नहीं सुनी और राय ने कथित तौर उन्हें थप्पड़ मार दिया।
इसी बीच इंस्पेक्टर अभय नारायण तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बाद में भाजपा समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। गिरि की हालत को देखते हुए उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।उसके बाद वापस आकर भाजपा कार्यकर्ता राय के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।


Download Android App
Download iOS App



