उत्तर प्रदेश में उन्नाव के असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में घटी घटना के संबध में ट्विटर हैंडल से असत्य एवं भ्रामक सूचना फैलाने वाले 8 ट्विटर हैंडल और इनके यूजर्स के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने आज कहा कि पिछले बुधवार को बबुरहा गांव में खेत में मृत पाई गईं 2 नाबालिग लड़कियों और एक लड़की के घायल मिलने के मामले पर 8 ऐसे ट्विटर हैंडल यूजर्स चिन्हित किए गए हैं जिनके द्वारा प्रकरण से संबधित गलत एंव भ्रामक सूचना फैलाई गयी।
उन्होंने बताया कि इन सभी ट्विटर हैंडल और इनके यूजर्स के खिलाफ धारा 153 व 66 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन ट्विटर हैंडल्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं- उनमें निलिम दत्ता, मोजो स्टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौध,विजय अंबेडकर यूपी, अभय कुमार आजाद 97 और राहुल दिवाकर, नवाब सतपाल तंवर भीम सेना चीफ नामक ट्विटर हैंडल शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ भी पुलिस सदर कोतवाली में असत्य एवं भ्रामक सूचना फैलाने के लिए मामला दर्ज करा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



