जम्मू-कश्मीर के नौगाम इलाके में एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध वस्तु आईईडी हो सकती है। पंथाचौक-परिम्पोरा बाइपास पर यातायात निलंबित कर दिया गया। साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए निरोधक दस्ते की मदद ली जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की आरओपी और पुलिस ने नौगाम रेलवे स्टेशन से मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध वस्तु देखी। जिसकी जांच के लिए दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंथा चौक-नौगाम सड़क मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

हाल ही में कश्मीर जोन के आईजी ने आतंकियों की बारूदी साजिश के बारे में जानकारी दी थी। आईजी ने बताया कि आतंकियों ने रणनीति बदल दी है। अब आईईडी का अधिक उपयोग करना शुरू कर दिया है। इस बदली हुई रणनीति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



