उत्तर प्रदेश में अपराह्न् 1 बजे तक 38़.78 प्रतिशत मतदान

Summary :

रसूलपुर गुजरान गांव में मतदाताओं ने चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अपराह्न् एक बजे तक 38़.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय के मुताबिक, सहारनपुर में 41़ 60 प्रतिशत, कैराना में 39 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 37़ 60 प्रतिशत, बिजनौर में 40़ 80 प्रतिशत, मेरठ में 40़ 60 प्रतिशत, बागपत 38 प्रतिशत, गाजियाबाद में 33़ 20 प्रतिशत, गौतमबुद्घ नगर में 38़ 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं शामली जनपद के रसूलपुर गुजरान गांव में मतदाताओं ने चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

ग्रामीण मौके पर ही धरने पर बैठ गए। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हुए हैं। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। यहीं पर बीएसएफ के जवानों की तरफ से गोलीबारी की सूचना है। पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक (शामली) ने बताया कि कांधला के रसूलपुर कुजरान में कुछ लोगों की भीड़ मतदान केंद्र में जबरन घुसने का प्रयास कर रही थी। इस समस्या के कारण बीएसएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद भीड़ वहां से भाग गई। अब मतदान सकुशल चल रहा है। मेरठ में आशियाना कॉलोनी में लोगों ने आरोप लगाया कि हाथी का बटन दबाने के बावजूद फूल की बत्ती जली, जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया।

Desk Team