आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश भर में अभूतपूर्व स्तर पर मतदाता सूचियों से भाजपा विरोधी वोट काट दिए गए हैं।
केजरीवाल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर उन लोगों को टैग किया, जिन्होंने दावा किया था कि उनके या उनके रिश्तेदारों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
आप प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘समूचे भारत में भाजपा विरोधी वोट (मतदाता सूचियों से) काट दिए गए हैं। देश भर से यह रिपोर्ट आ रही है कि अभूतपूर्व स्तर पर वोट (मतदाताओं के नाम) काट दिए गए हैं। आखिर क्यों दोषपूर्ण ईवीएम से हमेशा ही भाजपा को वोट मिलते देखा जाता है? ’’
आतंकियों और नक्सलियों से निपटने के लिए सेना को दी खुली छूट : PM मोदी
केजरीवाल ने ऐसे कई लोगों के नाम एवं प्रोफाइल रीट्वीट किए, जिन्होंने अपने नाम मतदाता सूची से काटे जाने के दावे किए हैं। उनमें से एक कारोबारी महिला किरन मजूमदार शॉ हैं, जिन्होंने दावा किया कि उनकी मां का नाम काट दिया गया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी मां का नाम इस आधार पर काट दिया गया है कि वह अपने पते पर नहीं रह रही हैं। वह कितनी परेशान हैं, मैं आपको नहीं बता सकती क्योंकि वह इसी पते पर 19 साल से रह रही हैं।’’
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बृहस्पतिवार सुबह 18 राज्यों और दो केंद्र शासित क्षेत्रों में 91 सीटों पर मतदान शुरू हुआ।


Download Android App
Download iOS App



