यूपी के करौली बाबा ने किया दावा, स्मृतियों को मिटाकर रोक सकता हूं रूस और यूक्रेन युद्ध

Summary :

कानपुर करौली धर्मगुरु बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने दावा किया है कि वह एक साल से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोक सकते हैं।

कानपुर  करौली धर्मगुरु बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने दावा किया है कि वह  एक साल से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा, अगर मैं चाहूं तो दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोक सकता हूं। संतोष भदौरिया सोशल मीडिया पर तब सुर्खियों में आए जब उनके एक भक्त ने उन पर अपने समर्थकों से मारपीट करवाने का आरोप लगाया। इसका कारण यह था कि उस व्यक्ति के साथ कोई चमत्कार नहीं हुआ, जिसका वादा तांत्रिक ने किया था।
पुलिस पहुंची उनके आश्रम
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 504 और 325 के तहत मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस भी निरीक्षण के लिए उनके आश्रम पहुंची, लेकिन भदौरिया का बयान दर्ज नहीं किया। भदौरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के चलते उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
भदौरिया पर भक्त को पीटने के लगे आरोप
अपने भक्त को पीटे जाने की घटना पर संतोष भदौरिया ने कहा कि यह एक ‘षड्यंत्र’ था, जिसे उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी वीडियो में डॉक्टर के जाने से पहले धन्यवाद देते देखा जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास अपने दावे का समर्थन करने के लिए सीसीटीवी फुटेज है, भदौरिया ने कहा कि चूंकि सीसीटीवी डेटा केवल 14 दिनों के लिए संग्रहीत किया जा सकता है, इसलिए वह रिकॉडिर्ंग प्रदान नहीं कर पाएंगे।

Desk Team